Sambhal: सम्भल में पंजाबी समाज का आक्रोश, झंडेवालान मंदिर तोड़फोड़ का किया विरोध।

सम्भल में पंजाबी समाज ने दिल्ली के झंडेवालान स्थित मंदिर दरगाह बाबा पीररतन नाथ मंदिर में हुई तोड़फोड़ के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। इसको

By INA News Desk
Dec 17, 2025 - 17:32
188 Views
Sambhal: सम्भल में पंजाबी समाज का आक्रोश, झंडेवालान मंदिर तोड़फोड़ का किया विरोध।
सम्भल में पंजाबी समाज का आक्रोश, झंडेवालान मंदिर तोड़फोड़ का किया विरोध।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में पंजाबी समाज ने दिल्ली के झंडेवालान स्थित मंदिर दरगाह बाबा पीररतन नाथ मंदिर में हुई तोड़फोड़ के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। इसको लेकर पंजाबी समाज के सैकड़ों लोग सम्भल स्थित मंदिर दरगाह बाबा पीररतन नाथ मंदिर परिसर में एकत्र हुए और 29 नवंबर को दिल्ली प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा की।

पंजाबी समाज के लोगों का आरोप है कि मंदिर के नाम में “दरगाह” शब्द होने के कारण उसे गलत तरीके से चिन्हित कर तोड़फोड़ की गई और मंदिर की भूमि को दिल्ली प्रशासन द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया। समाज के लोगों ने स्पष्ट किया कि यह मंदिर विशुद्ध रूप से हिंदुओं का आस्था स्थल है और बाबा पीररतन नाथ को गुरु गोरखनाथ का शिष्य माना जाता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंदिर की जमीन तत्काल वापस की जाए और तोड़फोड़ से हुए नुकसान की उचित भरपाई की जाए। इसके साथ ही पंजाबी समाज ने ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई। पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है।

Also Read- Varanasi: काशी में पर्यटन की अभूतपूर्व वृद्धि: रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े, डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में काशी बनी वैश्विक पर्यटन केंद्र।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow