सम्भल में पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, आजाद समाज पार्टी ने भी दिया समर्थन। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को सम्भल में अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। केंद्रीय

Dec 17, 2025 - 17:06
123 Views
सम्भल में पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, आजाद समाज पार्टी ने भी दिया समर्थन। 
सम्भल में पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, आजाद समाज पार्टी ने भी दिया समर्थन। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को सम्भल में अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। केंद्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के सभी अधिवक्ता संगठनों ने न्यायालय एवं कार्यालयों का पूर्ण बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन और जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं ने चार दशक से लंबित मांग को लेकर एक स्वर में सरकार से तत्काल निर्णय लेने की अपील की।

प्रदर्शन में जिला बार एसोसिएशन सम्भल, तहसील बार एसोसिएशन, डिस्ट्रिक्ट सीनियर बार, टैक्स बार एसोसिएशन तथा आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। अधिवक्ताओं ने अपने-अपने चेंबर बंद रखे और न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्लेकार्ड के साथ विरोध दर्ज कराया।

जुलूस शंकर चौराहा पर एकत्रित होकर पुरानी तहसील रोड से होते हुए टंडन तिराहा, घंटाघर, मियां मीरन शाह रोड, अस्पताल चौराहा, रोडवेज बस अड्डा और चंदौसी चौराहा होते हुए नई तहसील कार्यालय सम्भल पहुंचा। मार्ग में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के लिए हाईकोर्ट बेंच की आवश्यकता को रेखांकित किया। वक्ताओं ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी के कारण वादकारियों और अधिवक्ताओं को भारी आर्थिक व समयगत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे न्याय की पहुंच प्रभावित होती है।

नई तहसील कार्यालय पर पहुंचकर अधिवक्ताओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सम्भल को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश देश का घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां मुकदमों की संख्या अधिक होने के बावजूद आज तक हाईकोर्ट की बेंच स्थापित नहीं हो सकी है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

Also Read- Lucknow: सीएम योगी और टाटा चेयरपर्सन की बैठक: लखनऊ में यूपी को मिल सकती है नई AI सिटी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow