Sambhal: राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा बिहार में अब नहीं लौटेगा जंगलराज, नितीश के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा प्रदेश। 

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “एक भारत आत्मनिर्भर भारत” विषय पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार

Oct 25, 2025 - 18:26
186 Views
Sambhal: राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा बिहार में अब नहीं लौटेगा जंगलराज, नितीश के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा प्रदेश। 
राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा बिहार में अब नहीं लौटेगा जंगलराज, नितीश के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा प्रदेश। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “एक भारत आत्मनिर्भर भारत” विषय पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. धर्मवीर प्रजापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उन्होंने देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए कहा कि सरदार पटेल ने जिस एक भारत का सपना देखा था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह साकार होता दिख रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के दौर में बिहार जंगलराज था एनडीए की सरकार बनने जा रही है लालू प्रसाद यादव का जंगलराज खत्म होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि गठबंधन में कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी के बावजूद राहुल गांधी का कोई फोटो प्रचार में नहीं दिखा, इससे उनकी एकता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि हर दल अपने स्टार प्रचारकों को भेजता है और इससे कोई बुराई नहीं है, लेकिन बिहार के धरातल की सच्चाई यह है कि वहां एनडीए की सरकार बनने जा रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बनने के बाद देश का गौरव बढ़ा है और देश की जनता ने विश्वास के साथ भाजपा को जिम्मेदारी दी है। सरकार का दायित्व है कि वह नागरिकों का उत्थान करे और उनकी समस्याओं का समाधान निकाले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा पकड़ी है। बिहार की जनता ने लालू प्रसाद यादव के समय का जंगलराज देखा है, अब वह अराजकता नहीं बल्कि विकास चाहती है। राज्यमंत्री ने आगे कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझ रही है। भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग का विकास और देश को आत्मनिर्भर बनाना है।

Also Read- सम्भल में 24 कोसीय परिक्रमा की धूम, बाल योगी दीनानाथ ने दिया बड़ा संदेश, परिक्रमा से मिलता है भवसागर से पार होने का वरदान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow