RaeBareli : रेलवे स्टेशन की मॉडल शॉप को गलत तरीके से हटाने का मामला गरमाया, आबकारी विभाग ने ठेकेदारों को जारी की नोटिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दुकान पिछले बीस साल से स्टेशन पर बिना किसी विवाद के चल रही थी। अचानक दुकान हटने से लोगों को गड़बड़ी का शक हुआ। जिस नई इमारत में दुकान खोली गई है, वहां पहले से महिलाओं का ब्यूटी पार्लर, सिलाई
रायबरेली के रेलवे स्टेशन पर सालों से चल रही मॉडल शॉप को अचानक हटाकर सुभाष नगर, कानपुर रोड भेजने का मामला अब एक बड़ा विवाद बन गया है। इस पूरे मामले में आबकारी विभाग के कुछ कर्मियों और ठेकेदारों के बीच साठगांठ के गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यह बदलाव किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि दूसरे ठेकेदारों को आर्थिक फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन की मॉडल शॉप का ठेका राजकुमार जायसवाल के पास है, जबकि बेलीगंज की शराब दुकान को योगेश जायसवाल चला रहे हैं। चर्चा है कि दोनों ठेकेदार आपस में साझेदार हैं। आरोप है कि रेलवे स्टेशन जैसे चालू इलाके में दुकान चलने से बेलीगंज की दुकान की बिक्री कम हो रही थी, इसलिए योजना बनाकर स्टेशन से दुकान हटाने की कहानी रची गई। विभाग को गलत जानकारी दी गई कि रेलवे स्टेशन पर दुकान चलाने की जगह नहीं मिल रही है और लोग विरोध कर रहे हैं। इसी बहाने आबकारी विभाग से दुकान को सुभाष नगर ले जाने की मंजूरी ले ली गई, जबकि असलियत इसके उलट है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दुकान पिछले बीस साल से स्टेशन पर बिना किसी विवाद के चल रही थी। अचानक दुकान हटने से लोगों को गड़बड़ी का शक हुआ। जिस नई इमारत में दुकान खोली गई है, वहां पहले से महिलाओं का ब्यूटी पार्लर, सिलाई की दुकानें और परिवार रहते हैं, जिससे सामाजिक व्यवस्था बिगड़ने लगी और लोगों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया।
विरोध बढ़ने पर आबकारी विभाग ने संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में माना गया है कि अधिकारियों को गलत जानकारी देकर दुकान बदली गई, जबकि स्टेशन पर दुकान चलाने के लिए जगह मौजूद है। इस मामले में तत्कालीन आबकारी निरीक्षक रॉबिन की भूमिका पर भी उंगलियां उठ रही हैं, जिन्होंने सिर्फ दो दिन के प्रभार के दौरान बिना सही जांच किए नई जगह के लिए हरी झंडी दे दी थी। फिलहाल इस नोटिस के बाद आबकारी महकमे में खलबली मची हुई है।
Also Click : Lucknow : भविष्य में 21 मिनट में तय होगी दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी, परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी बसें
What's Your Reaction?




