हरदोई में रवि प्रकाश का बड़ा सियासी बयान: 'जिस दिन गुंडई दिखा दी, गोपामऊ में ढूंढने से भी नहीं मिलोगे।

टड़ियावां ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम के दौरान मंच से “नीला गमछा” वाली पार्टी पर साधा निशाना, बयान से गरमाई राजनीति।

Apr 18, 2026 - 23:00
8,771 Views
हरदोई में रवि प्रकाश का बड़ा सियासी बयान: 'जिस दिन गुंडई दिखा दी, गोपामऊ में ढूंढने से भी नहीं मिलोगे।
हरदोई में रवि प्रकाश का बड़ा सियासी बयान: 'जिस दिन गुंडई दिखा दी, गोपामऊ में ढूंढने से भी नहीं मिलोगे।

आई.एन.ए. डेस्क, हरदोई 

हरदोई। जिले के टड़ियावां ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब भाजपा विधायक श्याम प्रकाश के पुत्र एवं ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश ने मंच से एक सियासी दल पर तीखा हमला बोलते हुए विवादित और आक्रामक बयान दिया।

अपने संबोधन में रवि प्रकाश ने बिना नाम लिए “नीला गमछा” वाली पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां बाबा साहेब के नाम पर राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि “ज्यादा गुंडा बनने की कोशिश न करें, जिस दिन हमने गुंडई दिखा दी, गोपामऊ विधानसभा में ढूंढने से भी नहीं मिलोगे।” रवि प्रकाश ने आगे अपने पुराने राजनीतिक प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि “2015 से पहले का इतिहास हरदोई के पुराने लोगों से पूछ लीजिए, एक समय मेरा भी सिक्का चलता था।”

उनके इस बयान के बाद जिले में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में बयान को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। विरोधी दल इसे धमकी भरी भाषा बता रहे हैं, जबकि समर्थक इसे राजनीतिक जवाबी तेवर के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल रवि प्रकाश के इस बयान का वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे हरदोई की राजनीति में नया तापमान देखने को मिल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow