Sambhal: सम्भल में गणतंत्र दिवस की धूम, पुलिस लाइन में शानदार परेड, मंत्री गुलाब देवी ने फहराया तिरंगा। 

सम्भल जिले में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन सम्भल में आयोजित हुआ

Jan 26, 2026 - 14:57
135 Views
Sambhal: सम्भल में गणतंत्र दिवस की धूम, पुलिस लाइन में शानदार परेड, मंत्री गुलाब देवी ने फहराया तिरंगा। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन सम्भल में आयोजित हुआ, जहां भव्य परेड में पुलिस बल ने अनुशासन और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी रहीं, जिन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

परेड में पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने कदमताल करते हुए अपने जज्बे और प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को इस अवसर पर पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं एनसीसी, स्काउट-गाइड और ताइक्वांडो क्लब के छात्रों ने आकर्षक और रोमांचक प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अपने संबोधन में मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रशासन की सक्रिय पहल से सम्भल जिले में पूर्ण शांति और कानून व्यवस्था कायम है। जिले में विकास कार्यों के चलते सम्भल की पहचान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रही है, जो गर्व की बात है। मंत्री गुलाब देवी ने प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज एक पुण्य धाम है, वहां के संत समाज की गरिमा अलग है और इस तरह की बयानबाजी किसी भी संत को शोभा नहीं देती। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहले भी इस तरह की बातें करते रहे हैं, जो उचित नहीं है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और देश की एकता-अखंडता के संदेश के साथ हुआ।

Also Read- Lucknow : विकास, विरासत और विश्वास का प्रदेश है उत्तर प्रदेश, नए भारत की मजबूत नींव है उत्तर प्रदेश - केशव प्रसाद मौर्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow