Sambhal: गणतंत्र दिवस से पहले मदरसे में देशभक्ति का संदेश: सपा जिला सचिव ने छात्रों को बांटे तिरंगे, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा परिसर। 

सम्भल के रायसत्ती स्थित मदरसा अल-जामिया-तुल-इस्लामिया खलील-उल-उलूम में शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति से

Jan 24, 2026 - 16:07
72 Views
Sambhal: गणतंत्र दिवस से पहले मदरसे में देशभक्ति का संदेश: सपा जिला सचिव ने छात्रों को बांटे तिरंगे, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा परिसर। 
गणतंत्र दिवस से पहले मदरसे में देशभक्ति का संदेश: सपा जिला सचिव ने छात्रों को बांटे तिरंगे, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा परिसर। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के रायसत्ती स्थित मदरसा अल-जामिया-तुल-इस्लामिया खलील-उल-उलूम में शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर मदरसे पहुंचे, जहां उन्होंने मदरसे के छात्रों को तिरंगा झंडा बांटकर 26 जनवरी को धूमधाम से मनाने का आवाहन किया।

इस मौके पर सईद अख्तर ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होंने अपने चैनल के माध्यम से देशवासियों, प्रदेशवासियों और खासकर सम्भल शहर के लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों और वाहनों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों और बच्चों ने एक स्वर में “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए। वहीं मदरसे के छात्र मोहम्मद जाहिद रज़ा ने कहा कि उनका मदरसा हमेशा से अमन और शांति का पैगाम देता आया है और गणतंत्र दिवस को हर साल पूरे उत्साह के साथ मनाता है।

उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में सभी धर्मों के लोगों की बराबर की भागीदारी रही है। उलेमा-ए-किराम समेत विभिन्न मजहबों के लोगों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश को आज़ादी दिलाई और उसे रौनक बख्शी है। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ, जहां वक्ताओं ने एक बार फिर दोहराया कि हिंदुस्तान कल भी जिंदाबाद था, आज भी है और हमेशा जिंदाबाद रहेगा।

Also Read- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा है: 24 जनवरी 1950 को मिली नई पहचान, प्रदेश का 76वां वर्षगांठ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow