Hardoi: नवनिर्मित कमरे का लेंटर गिरा, किसान ने मिस्त्री पर लगाया लापरवाही का आरोप

थाना क्षेत्र के भाउपुरवा गांव में मिस्त्री की लापरवाही के कारण एक किसान के नवनिर्मित कमरे की छत (लेंटर) भरभरा कर

By INA News Desk
Aug 3, 2026 - 10:57
35 Views
Hardoi: नवनिर्मित कमरे का लेंटर गिरा, किसान ने मिस्त्री पर लगाया लापरवाही का आरोप

सांडी। थाना क्षेत्र के भाउपुरवा गांव में मिस्त्री की लापरवाही के कारण एक किसान के नवनिर्मित कमरे की छत (लेंटर) भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य दूसरी छत पर मौजूद थे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में पीड़ित किसान को करीब 80 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाउपुरवा गांव निवासी संदीप पुत्र देशराज ने अपने घर के एक कमरे पर नया लेंटर डलवाया था। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद जब लेंटर की शटरिंग/सपोर्ट खोला गया, तो पूरी छत ताश के पत्तों की तरह ढह कर जमींदोज हो गई।
​​पीड़ित किसान संदीप का आरोप है कि यह हादसा मसूदपुर गांव निवासी मिस्त्री रामगुलाम की घोर लापरवाही के कारण हुआ है। संदीप ने बताया कि कमरे के ऊपर लेंटर डलवाने में उनकी करीब 80 हजार रुपये की लागत आई थी, जिसका उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त परिजन दूसरी छत पर थे, अन्यथा कोई गंभीर जनहानि हो सकती थी।
​पीड़ित किसान ने रविवार शाम को सांडी थाने में मामले की तहरीर देकर आरोपी मिस्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read- Hathras: सावन में श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, अलीगढ़ रोड पर जलीं आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow