Hardoi: कांवड़ जल भरने गए दो युवक गंगा नदी में डूबे, प्रशासन ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

थाना क्षेत्र के ग्राम चौंसार के कुसुमखोर गंगा घाट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह कांवड़ यात्रा के लिए

Aug 3, 2026 - 11:10
46 Views
Hardoi: कांवड़ जल भरने गए दो युवक गंगा नदी में डूबे, प्रशासन ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

अरवल। थाना क्षेत्र के ग्राम चौंसार के कुसुमखोर गंगा घाट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह कांवड़ यात्रा के लिए गंगा जल भरने गए दो युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चौसार निवासी ऋषि पुत्र छदामी और नारद पुत्र गोविंद सोमवार तड़के कांवड़ यात्रा की तैयारी के तहत सुबह 4:00 कन्नौज स्थित गौरी शंकर मंदिर होकर कुसुमखोर गंगा घाट पर जल भरने पहुंचे थे। जल भरते समय अचानक गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों युवक तेज बहाव में बह गए और गहरे पानी में समा गए।​आसपास मौजूद लोगों ने जब युवकों को डूबते देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर उन्हें बचाने और ढूंढने का प्रयास शुरू किया।​घटना की सूचना तुरंत स्थानीय अरवल थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में गोताखोरों की मदद से सघन खोज अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) चलाया जा रहा है।
​समाचार लिखे जाने तक मौके पर उप जिलाधिकारी सवायजपुर अंकित तिवारी, नायब तहसीलदार राजेश पटेल, थानाध्यक्ष अरवल अनिल कुमार सिंह एवं अग्निशमन अधिकारी गौतम चौहान मौके पर पहुंच गए हैं तथा युवकों की तलाश के लिए प्रयास जारी है।

Also Read- Hardoi: विश्व स्तनपान सप्ताह पर जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow