ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को एआई जागरूकता कार्यशालाओं के आयोजन की मंजूरी

डॉ. निमिष कपूर ने बताया कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप वे अपना समय छात्रों, युवा पेशेवरों और पत्रकारों को एआई की बुनियादी बातें और उपयोग सिखाने में लगाते हैं। वे एआई से जुड़ी गलतफहमियां

Sep 29, 2025 - 16:37
 0  61
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को एआई जागरूकता कार्यशालाओं के आयोजन की मंजूरी
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को एआई जागरूकता कार्यशालाओं के आयोजन की मंजूरी

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में पूरे देश में पत्रकारों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशालाएं आयोजित होंगी। एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर के प्रयासों से एडीआईआरए ने एसोसिएशन को स्वीकृति पत्र जारी किया है।

एडीआईआरए यानी एआई फॉर डिजिटल रेडीनेस एंड एडवांसमेंट के मास्टर ट्रेनर डॉ. निमिष कपूर इन कार्यशालाओं में पत्रकारों को प्रशिक्षित करेंगे। उदाहरण के तौर पर, किसी आयोग की 100 पेज की रिपोर्ट को समाचार के रूप में लिखने के लिए एआई की मदद से इसे दो पेज में कैसे संक्षेपित किया जा सकता है। इसी तरह, किसी कार्यक्रम के वीडियो को कुछ मिनटों में समाचार बना सकते हैं। समाचारों के लिए सटीक आंकड़े भी एआई से जल्दी प्राप्त किए जा सकते हैं।डॉ. निमिष कपूर, मास्टर ट्रेनर एआई

डॉ. निमिष कपूर ने बताया कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप वे अपना समय छात्रों, युवा पेशेवरों और पत्रकारों को एआई की बुनियादी बातें और उपयोग सिखाने में लगाते हैं। वे एआई से जुड़ी गलतफहमियां दूर करने और इसका जिम्मेदार व प्रभावी उपयोग बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है, "हम जनहित के लिए एआई अनुप्रयोग विकसित कर रहे हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे बड़े एआई प्रतिभा पूल में से एक है। भारत अपना स्वयं का बड़ा भाषा मॉडल बना रहा है और 2026 में वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।"

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकारों को भी एआई का ज्ञान मिलना चाहिए। इसलिए भारत सरकार की योजना के अनुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को इन कार्यशालाओं के आयोजन की अनुमति दी गई है। डॉ. निमिष कपूर ने बताया कि एडीआईआरए का मुख्य उद्देश्य मीडिया के छात्रों और पेशेवरों को व्यावहारिक एआई कौशल सिखाना है। इससे उनकी उत्पादकता, दक्षता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।अतुल कपूर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष ग्रापए

एडीआईआरए के तहत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यशालाएं पूरी तरह मुफ्त होंगी। पहली कार्यशाला कर्नाटक के सदस्यों के लिए बेंगलुरु में ऑनलाइन होगी। यह लगभग दो घंटे चलेगी और इसमें अधिकतम 50 पत्रकारों, मीडिया छात्रों व प्रशिक्षु पत्रकारों को शामिल किया जा सकेगा। कार्यशाला में भाग लेने वालों को ई-प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। ये प्रमाणपत्र ऑनलाइन पूर्व और पश्चात परीक्षा फॉर्म भरने के बाद जारी होंगे।

Also Click : Ballia : मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया में अभियोजन विभाग की पहल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow