Ballia : मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया में अभियोजन विभाग की पहल

उन्होंने कानून से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि जागरूकता ही महिला

Sep 29, 2025 - 15:39
51 Views
Ballia : मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया में अभियोजन विभाग की पहल
Ballia : मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया में अभियोजन विभाग की पहल

रिपोर्ट : सैय्यद आसिफ हुसैन जैदी

बलिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया के प्रांगण में अभियोजन विभाग की ओर से “मिशन शक्ति” के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को कानून, सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मसम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता संयुक्त निदेशक अभियोजन श्री दिनेश त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर बालिका को अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कानून से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि जागरूकता ही महिलाओं को सशक्त बनाती है और शिक्षा इसका सबसे बड़ा आधार है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान अधिकारियों ने सरल भाषा में किया।छात्राओं ने ऐसे कार्यक्रमों को अपने लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी श्रीवास्तव ने अभियोजन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने और समाज में जागरूक नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Also Click : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025- ग्रेटर नोएडा में संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow