यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025- ग्रेटर नोएडा में संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम की शुरुआत एस.ए.एम. के इन-हाउस बैंड इटरनल ब्लिस के फ्यूजन रॉक कॉन्सर्ट से हुई। संस्कृत मंत्रों और आधुनिक रॉक लय के मिश्रण से सजे गीतों ने अनोखा मा
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के दौरान संस्कृति विभाग ने भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। यहां प्रदेश की लोककलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक पेश की गई। विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत एस.ए.एम. के इन-हाउस बैंड इटरनल ब्लिस के फ्यूजन रॉक कॉन्सर्ट से हुई। संस्कृत मंत्रों और आधुनिक रॉक लय के मिश्रण से सजे गीतों ने अनोखा माहौल बनाया। यह प्रस्तुति शहीद भगत सिंह की जयंती को समर्पित थी।
इटरनल स्प्लेंडर और इटरनल ब्लिस बैंड्स ने देशभक्ति और संगीत का अनोखा संगम दिखाया। युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह और मंगल पांडे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। लोककलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां भी हुईं। जितेंद्र कुमार ने ललितपुर से बुंदेली गायन किया।
मोहिनी ने राई-सैरा लोकनृत्य पेश किया। संगीत नाटक अकादमी अवार्डी किशोर चतुर्वेदी ने भजन गाया। मानसी सिंह रघुवंशी ने अम्बेडकर नगर से लोकगायन किया। ब्रजेश शांडिल्य ने बस्ती से भजन सुनाए।
इन प्रस्तुतियों ने उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया। अतुल द्विवेदी, निदेशक उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान और तुहीन द्विवेदी, सहायक निदेशक संस्कृति विभाग भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कलाकारों की तारीफ की। कहा कि ये कार्यक्रम ट्रेड शो की भव्यता बढ़ाते हैं। उत्तर प्रदेश की लोक परंपराओं को वैश्विक मंच पर दिखाने का मौका मिला।
Also Click : Hardoi : 25 हजार के इनामी भैंस चोर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार, चोरी की भैंस, बाइक और तमंचा जब्त
What's Your Reaction?