Sad News: पत्नी से इस कदर परेशान हुआ पति ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

मरने से पहले युवक ने अपने परिवार के लोगों को अपनी पत्नी से प्रताड़ना की वजह बताई। दरअसल बताते चलें कि कुम्भारबस्त के...

Apr 6, 2025 - 23:18
 0  129
Sad News: पत्नी से इस कदर परेशान हुआ पति ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

एक पति अपनी पत्नी से इस कदर परेशान हो गया कि उसने अपने जीवन को समाप्त करने का फैसला लिया और चलती ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही।

  • पत्नी की प्रताड़ना से पति ने मौत को लगाया गले

ओडिशा के खोरधा जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने अपने परिवार के लोगों को अपनी पत्नी से प्रताड़ना की वजह बताई। दरअसल बताते चलें कि कुम्भारबस्त के रामचंद्र बड़जेना की शादी जंकीआ थाना क्षेत्र में हुई थी। कुछ दिन तक तो दोनों के बीच में सब कुछ अच्छा खासा चला रहा।

Also Read: Maharashtra: मंच पर भाषण देते हुए लड़की को आया हार्ट अटैक, कुछ ही पल में हुई मौत

कुछ दिन बाद दोनों के बीच में झगड़ा काफी बढ़ गया। झगड़ा शांत करने के लिए पति ने काफी कोशिश की लेकिन मामला साथ नहीं हुआ जिसके बाद शख्स ने आत्महत्या करने का फैसला लिया और चलती ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। मृत युवक का शव नरनगढ़ रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

  • मृतक के पिता ने बहु पर लगाए आरोप

रामचंद्र बड़जेना की मौत के मामले में उनके पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि शादी के बाद से ही मेरी बहू मेरे बेटे को परेशान करने लगी। दोनों के बीच में झगड़ा शुरू हो गया। मेरी बहू मेरे बेटे पर दबाव बनाती थी कि वह हफ्ते में एक बार उसके मायके में लेकर जाए। जिसको लेकर मेरा बेटा काफी परेशान रहा करता था।

मैंने अपनी बेटे की शादी में लाखों रुपए खर्च किए यहां तक की बहू के परिवार के लोगों को 20 लाख रुपए खर्च के तौर पर दिए। क्योंकि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और इसके लिए मंडप का खर्च भी मेरे बेटे के नाम से हुआ। दोनों की एक बेटी है। इस घटना के मामले में मृतक के पिता के द्वारा थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें आरोप लगाया गया है कि मेरे बेटे की मौत में मेरी बहू, उसकी मां, उसके पिता, भाई और दोनों बहन शामिल है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में बीएनएस की धारा 108, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow