Saharanpur : शाकम्भरी देवी मेले का जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

मनीष बंसल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सभी विभाग सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालु

Sep 21, 2025 - 22:14
 0  44
Saharanpur : शाकम्भरी देवी मेले का जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
शाकम्भरी देवी मेले का जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने 22 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सिद्धपीठ मेला मां श्री शाकम्भरी देवी के आयोजन संबंधी विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए मेला परिसर का निरीक्षण किया।

मनीष बंसल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सभी विभाग सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे मौसम के अनुसार मां के दर्शन और पूजा-अर्चना की योजना बनाएं। जिला प्रशासन और जिला पंचायत श्रद्धालुओं को हर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। मेला की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर रहें, इसके लिए साफ-सफाई पर विशेष निर्देश दिए गए हैं। भंडारों में मेला अवधि के दौरान और बाद में साफ-सफाई तथा स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। सफाई कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेले पर नजर रखी जाएगी तथा बैरिकेडिंग कर दी गई है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बेहट मानवेन्द्र सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत चन्द्रवीर सिंह, प्रबंधक शाकम्भरी देवी मंदिर आदित्य राणा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : दिल्ली की लव कुश रामलीला में पूनम पांडे को मंदोदरी का रोल, साधु-संतों, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद का विरोध, आयोजकों ने फैसला जस का तस रखा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow