Deoband : चोरी की घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस, पीड़ित पर था कर्ज, घ्याना गांव में हुई चोरी की वारदात को मामला

चोरी के मामले में जांच कर रही पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पीड़ित सुंदर ने बताया कि उस पर कुछ लोगों का कर्ज था, दो दिन पूर्व ही बैंक वह पांच लाख 25 हजार रुपये कर्जदा

By INA News Desk
Sep 21, 2025 - 22:11
39 Views
Deoband : चोरी की घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस, पीड़ित पर था कर्ज, घ्याना गांव में हुई चोरी की वारदात को मामला
चोरी की घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस, पीड़ित पर था कर्ज, घ्याना गांव में हुई चोरी की वारदात को मामला

फॉलोअप

देवबंद : घ्याना गांव में वृद्धा को बेहोश कर मकान से पांच लाख रुपये की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पर कर्ज था और वह कर्जदारों को देने के लिए बैंक से रकम निकाल कर लाया था। जिस अलमारी से रुपये चोरी हुए उसमें चाबी भी लगी हुई थी।

चोरी के मामले में जांच कर रही पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पीड़ित सुंदर ने बताया कि उस पर कुछ लोगों का कर्ज था, दो दिन पूर्व ही बैंक वह पांच लाख 25 हजार रुपये कर्जदारों को देने के लिए बैंक से निकाल कर लाया था, लेकिन उन्हें दिए नहीं थे, बल्कि उन्हें अलमारी में रखकर परिवार के साथ सहारनपुर मेला देखने चला गया, अलमारी में चाबी भी लगी छोड़ गया। जिसके चलते यह चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, पुलिस जांच पूरी कर जल्द ही इसका खुलासा करेगी। बता दें, कि शुक्रवार की रात घ्याना गांव में सुंदर के घर में चोरी की वारदात हुई थी, पीड़ित का दावा है कि घर में घुसे चोरों ने मां बालेश्वरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और कमरे में रखी अलमारी और पेटी से पांच लाख रुपये की नकदी और लगभग पांच लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे।

Also Click : दिल्ली की लव कुश रामलीला में पूनम पांडे को मंदोदरी का रोल, साधु-संतों, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद का विरोध, आयोजकों ने फैसला जस का तस रखा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow