Mosque Demolition: सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- 'मस्जिद पर नहीं, संविधान पर चला हथौड़ा'

कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर इमरान मसूद ने कहा, "कल पूरी रात हमारे लोग जागते रहे

By INA News Desk
Sep 5, 2026 - 18:47
3 Views
Mosque Demolition: सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- 'मस्जिद पर नहीं, संविधान पर चला हथौड़ा'
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- 'मस्जिद पर नहीं, संविधान पर चला हथौड़ा'

सहारनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर इमरान मसूद ने कहा, "कल पूरी रात हमारे लोग जागते रहे, हम लगातार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास करते रहे। मस्जिद को ध्वस्त नहीं किया गया है बल्कि वहां संविधान की धज्जियां उड़ाई गई हैं। संविधान में जो अधिकार दिए गए हैं, उन्हें रौंदा गया है। मस्जिद 1911 से पहले की है, मस्जिद की मलकियत आज भी वहीद खान याकूब खां के नाम है।

हालात ये है कि सारी चीजें बताने के बावजूद सिटी मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया और आदेश में 30 दिन का समय दिया गया. अभी 22 दिन और बचे थे। हाई कोर्ट में सभी चीजों को नजरअंदाज कर दिया गया रातों-रात चारो तरफ से घेराव किया गया है मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई है बल्कि देश के संविधान पर हथौड़ा चलाया गया है। हम लड़ाई लड़ेंगे, देश के कानून के अनुसार लड़ाई लड़ेंगे कोई दूसरा व्यक्ति इससे खुश नहीं होगा कि किसी का धर्म स्थल गिर गया। आज का दिन सहारनपुर के लोगों के लिए काला दिन है हम लोग इस लड़ाई को मजबूती के साथ कानून के दायरे में रहकर लड़ेंगे।"

Also Read- UP Japan Partnership: सेमीकंडक्टर से स्किल डेवलपमेंट तक यूपी-जापान सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, जापानी टीम करेगी यूपी का दौरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow