Saharanpur News : चिकित्सक दिवस पर आईएमए सहारनपुर ने वरिष्ठ डॉक्टरों और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में डॉक्टरों के परिवारों के होनहार छात्र-छात्राओं को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने स्वास्थ्य जागरूकता, प्रमाणित डॉक्टरों से...
By INA News Saharanpur.
सहारनपुर: आईएमए जिला शाखा द्वारा आयोजित चिकित्सक दिवस समारोह में जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके सेवाभाव और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टरों के परिवारों के होनहार छात्र-छात्राओं को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने स्वास्थ्य जागरूकता, प्रमाणित डॉक्टरों से इलाज और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता से अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीतू जैन, डॉ. साक्षी मलिक, डॉ. श्वेता अग्रवाल और डॉ. ननिता चंद्रा ने किया।
कार्यक्रम में आईएमए भवन, हकीकत नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, महापौर डॉ. अजय सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ. नरेश नौसरान सहित अनेक चिकित्सक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











