Saharanpur : गागलहेड़ी पुलिस का बड़ा वार थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
Saharanpur News : जब गागलहेड़ी पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी हरियाणा की तरफ से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर पर तीन बदमाश आए और पुलिस को देख गोलियां बरसा दीं- लेकिन थाना प्रभारी वि...
पिस्टल-बाइक बरामद- गैंग के दो सदस्य फरार
Saharanpur News :
गागलहेडी/सहारनपुर : अपराधियों के लिए अब सहारनपुर की सरजमीं पर कोई जगह नहीं! डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी आशीष तिवारी के कड़े निर्देशों के तहत गागलहेड़ी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने अपने दमदार नेतृत्व में बड़ी कामयाबी हासिल की है. कुख्यात अपराधी,हत्या के मुकदमे में वांछित 1 लाख का इनामी अरमान उर्फ सिप्पी को मुठभेड़ में घायल कर धर दबोचा. यह ज़िलें में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ है- यह पूरा ऑपरेशन कोलकी टोल प्लाजा हाईवे पुल के पास उस समय अंजाम दिया गया.
जब गागलहेड़ी पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी हरियाणा की तरफ से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर पर तीन बदमाश आए और पुलिस को देख गोलियां बरसा दीं- लेकिन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पूरे जोश और हौसले से जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को दोनों पैरों में गोली मारकर गिरा दिया. जबकि उसके दो साथी जंगल में भाग निकले. गिरफ्तार शातिर अरमान उर्फ सिप्पी सिरसा (हरियाणा) का रहने वाला है और राजस्थान में छिपकर रह रहा था. उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस और काली स्प्लेंडर बरामद हुई है. सहारनपुर में उस पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से हत्या के मामले में फरार चल रहा था. फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम दबिशें दे रही है. इस कामयाबी ने साफ कर दिया है कि सहारनपुर पुलिस के आगे अपराधियों के हौसले अब टिकने वाले नहीं.
What's Your Reaction?