Saharanpur : सहारनपुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सात सूत्रीय मांगों के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग की कि लखनऊ में दारुल शफा या ओसीआर परिसर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लिए कार्यालय भवन आवंटित किया जाए, ताकि दूरदराज
सहारनपुर : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह के आह्वान पर सहारनपुर के 80 से अधिक पत्रकारों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा और वरिष्ठ पत्रकार नवाजिश खान व संजय चौधरी के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान तहसील, ब्लॉक और सदर मुख्यालय से जुड़े पत्रकारों ने नारेबाजी के साथ अपनी मांगें रखीं।
ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग की कि लखनऊ में दारुल शफा या ओसीआर परिसर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लिए कार्यालय भवन आवंटित किया जाए, ताकि दूरदराज के पत्रकारों को ठहरने और उनकी समस्याओं के समाधान में सुविधा हो। इसके अलावा, ग्रामीण पत्रकारों और उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ, 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों के लिए पेंशन योजना और सभी पत्रकारों के लिए बीमा सुविधा प्रदान करने की मांग की गई।
पत्रकारों ने यह भी मांग की कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से पहले किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच की जाए। तहसील स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने, प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत पत्रकारों के परिजनों को तत्काल पांच लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, साथ ही फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है।
इस अवसर पर अनीस सिद्दीकी, मोनू कुमार, राजकुमार शर्मा, सचिन चौधरी, मुकेश शर्मा, एस.एम. हुसैन जैदी, अवनीश कुमार, विशाल कश्यप, सुभाष कश्यप, चौधरी कुशल पाल, फैय्याज अली, दिलशाद राना, विनोद कश्यप, अजमत अली, नफीस उर रहमान, दानिश खान, अफजल खान, दीपक यादव, हेमंत अरोड़ा, प्रशांत वर्मा, जुहेब खान, जितेंद्र कुमार, सुनील जायसवाल, नरेंद्र कंबोज, आदित्य यादव, अंशुल तोमर, अमजद हुसैन, उधम सिंह चौहान, अब्दुल बारी, अवनीश कंबोज, संजय बिरला, नितिन सैनी, पदम राना, मनोज सक्सेना, गुलफाम अली, विकास शर्मा, आस मोहम्मद, मुकेश मेनवाल, सतीश आजाद, नीलम सैनी, साक्षी सैनी, शराफत अली, पंकज चौधरी, नावेद अली, फुरकान मालिक, एस.एम. दानिश, राजेश धीमान, नीटू सैनी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : शिक्षकों ने ज्ञापन देकर माँगा न्याय, शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध
What's Your Reaction?