Saharanpur : अफज़ाल खान एंड टीम ने पेश की इंसानियत की मिसाल, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उलेमा ए कराम को सौंपें तीन लाख 42 हजार 600 रूपये

राहत सामग्री में जरूरी खाद्य सामग्री, दवाईयां, कपड़े, बर्तन समेत अन्य आवश्यक सामग्रियां शामिल हैं, जो पीड़ित परिवारों को जीवनदायिनी सहारा प्रदान करेंगी अफज़ाल

Sep 10, 2025 - 21:48
 0  35
Saharanpur : अफज़ाल खान एंड टीम ने पेश की इंसानियत की मिसाल, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उलेमा ए कराम को सौंपें तीन लाख 42 हजार 600 रूपये
Saharanpur : अफज़ाल खान एंड टीम ने पेश की इंसानियत की मिसाल, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उलेमा ए कराम को सौंपें तीन लाख 42 हजार 600 रूपये

सहारनपुर/नानौता : पंजाब में भारी बारिश के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुए पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर नानौता में एक बेहद प्रेरणादायक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। नगर पंचायत नानौता के चेयरमैन पति अफज़ाल खान ने अपने दल के साथ मिलकर समाज सेवा का जो अनमोल उदाहरण प्रस्तुत किया, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बन गया है बीते दिनों सुन्नी-शिया उलेमा की नसीहत पर अमल करते हुए अफज़ाल खान ने इस मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर और अपने सहयोगी साथियों के साथ मिलकर जमीयत उलेमा ए हिन्द इकाई नानौता को 3 लाख 42 हजार 600 रूपये की नकद राशि सुपुर्द की, जिसे विशेष राहत अभियान के तहत पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा।मस्जिद ख़दीजा तूल कुबरा के इमाम क़ारी आस मोहम्मद ने बताया कि आगामी 11 सितंबर, दिन जुमेरात को राहत सामग्री एवं धनराशि के साथ राहत दल पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा।राहत सामग्री में जरूरी खाद्य सामग्री, दवाईयां, कपड़े, बर्तन समेत अन्य आवश्यक सामग्रियां शामिल हैं, जो पीड़ित परिवारों को जीवनदायिनी सहारा प्रदान करेंगी अफज़ाल खान ने कहा यह मात्र धनराशि नहीं, बल्कि इंसानियत का एक सशक्त संदेश है। हम सभी सामाजिक उत्तरदायित्व से बंधे हैं और जरूरतमंदों की मदद करना हमारा परम धर्म है। उलेमा कराम की प्रेरणा से हमने यह कदम उठाया ताकि हमारे भाई-बहन इस संकट की घड़ी में अकेले न रहें इस ऐतिहासिक मौके पर जमीयत उलेमा ए हिन्द के ब्लॉक अध्यक्ष मौलाना अरशद, हाफ़िज़ मसूद, हाफ़िज़ ज़रीफ, मौलाना तनवीर आलम जाफरी, हाफ़िज़ शमशाद, मौलाना सैय्यद असद अली, क़ारी मोहम्मद अली, मौलाना अब्दुल रहमान, डॉ. उसेद, पूर्व सभासद हाजी अकबर कुरैशी, नसीम सिद्दीक़ी, सभासद दानिश मलिक, फराज सिद्दीक़ी, अनीस कुरैशी, शमशेर प्रमुख, मुस्तकीम मंसूरी, राशीद खान बरसा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : बाल्मीकि जयंती पर अवकाश बहाली की मांग, ज्ञापन सौंपा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow