Saharanpur : ब्लू बर्ड स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण, बच्चों ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली
स्कूल की प्रधानाचार्य नीलोफर शम्सी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि धरती हमारी सबसे कीमती संपत्ति है और इसकी रक्षा करना हम सबका फर्ज है। उन्होंने छात्रों को प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और बिजली
सहारनपुर के आनंद नगर में स्थित ब्लू बर्ड स्कूल में पृथ्वी दिवस के मौके पर पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने "पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ" का नारा देते हुए परिसर में पौधे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान के पाठ से हुई, जिसके बाद सभी ने धरती को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। बच्चों ने पोस्टर बनाने, भाषण देने और निबंध लिखने के माध्यम से पर्यावरण को बचाने के तरीकों को समझाया।
स्कूल की प्रधानाचार्य नीलोफर शम्सी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि धरती हमारी सबसे कीमती संपत्ति है और इसकी रक्षा करना हम सबका फर्ज है। उन्होंने छात्रों को प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और बिजली-पानी बचाने की सलाह दी। स्कूल प्रबंधक मोहम्मद जमाल असलम ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन देती है, इसलिए हमें भी पेड़ लगाकर और स्वच्छता रखकर इसे सुरक्षित बनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को भविष्य का निर्माता बताते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने को कहा।
इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन डॉक्टर मोहम्मद खालिद ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और संसाधनों के गलत इस्तेमाल से पर्यावरण को बड़ा खतरा है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे पेड़ लगाने और संसाधनों की बचत को अपनी रोज की आदतों में शामिल करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और हरी-भरी धरती दे पाएंगे।
Also Click : Sambhal: 'विश्व गुरु नहीं, हकीकत का आईना!' - जोशी के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने भी मानी बात।
What's Your Reaction?









