Sambhal News: सांसें बचानी हैं तो पेड़ लगाएं, अब्बासी सोसाइटी ने स्टेडियम में चलाया पौधारोपण अभियान

सम्भल के हिन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब्बासी वेलफेयर सोसाइटी ने पौधारोपण अभियान चलाया। पर्यावरण संरक्षण और पौधे लगाने का दिया संदेश।

Jul 26, 2026 - 22:21
 0  10
Sambhal News: सांसें बचानी हैं तो पेड़ लगाएं, अब्बासी सोसाइटी ने स्टेडियम में चलाया पौधारोपण अभियान

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम के संदेश के साथ अब्बासी वेलफेयर हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसाइटी (रजि.) ने शहर के हिन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और आम लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में कानूनी सलाहकार एडवोकेट सुब्हान अहमद ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। वहीं चिकित्सा सलाहकार डॉ. राशिक अनवर ने कहा कि शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को बरसात के मौसम में पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

सोसाइटी के अध्यक्ष अज़ीम अब्बासी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर मौसम में खाए जाने वाले फलों के बीज और गुठलियों को फेंकने के बजाय आसपास की खाली जगहों पर बोया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को फलदार पेड़ और स्वच्छ वातावरण मिल सके। सोसाइटी ने निर्णय लिया कि पर्यावरण संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाते हुए आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न स्थानों पर भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर जमील उर रहमान, नाज़िम सैफी, अन्हार पाशा, फुरकान वारसी, मोहम्मद अमान, फरमान साबरी, मोहम्मद साद, अफजल, मोहम्मद ज़ैद सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Also Click : हरदोई में ऑपरेशन स्माइल के तहत बड़ी सफलता, 3 घंटे में मिले लापता बच्चे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow