Sambhal : आदित्य यादव ने भरी साइकिल यात्रा में हुंकार, यूपी में वोट चोरी नहीं होने देंगे

उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से वोट चोरी के मामले सामने आ रहे हैं, वैसे हालात उत्तर प्रदेश में न हों, इसके लिए सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सचेत कर रहे

By INA News Desk
Oct 5, 2025 - 22:09
102 Views
Sambhal : आदित्य यादव ने भरी साइकिल यात्रा में हुंकार, यूपी में वोट चोरी नहीं होने देंगे
Sambhal : आदित्य यादव ने भरी साइकिल यात्रा में हुंकार, यूपी में वोट चोरी नहीं होने देंगे

  • गुन्नौर में सपा की साइकिल यात्रा से गरजे आदित्य यादव, जनता की आवाज दबा रही है सरकार
  • राया बुजुर्ग बुलडोजर कार्रवाई पर बोले आदित्य यादव, हर कार्यवाही में हो बराबरी और न्याय

Report : उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव रविवार को गुन्नौर पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी की “पीडीए साइकिल यात्रा” में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में “पीडीए” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा देकर सभी वर्गों की आवाज उठाने का काम किया था। अब साइकिल यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव तक जनता में ऊर्जा और जागरूकता स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से वोट चोरी के मामले सामने आ रहे हैं, वैसे हालात उत्तर प्रदेश में न हों, इसके लिए सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सचेत कर रहे हैं। आदित्य यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाने का काम करती है और जहां भी जुल्म होता है, वहां सपा कार्यकर्ता खड़े मिलेंगे।बरेली डेलिगेशन को रोके जाने पर उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

राया बुजुर्ग में बुलडोजर कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम के चश्मे से देखने लगी है। कार्यवाही अगर होती है, तो समान रूप से और न्याय के आधार पर होनी चाहिए।

आजम खां के संबंध में आदित्य यादव ने कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में हमेशा अहम भूमिका निभाई है और आगे भी पार्टी के साथ रहेंगे। सपा हर वर्ग की आवाज बनकर जनता के हितों की लड़ाई लड़ेगी।

Also Click : Lucknow : मिशन शक्ति 5.0 - योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड बना सुरक्षा का प्रतीक, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का दिया संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow