Sambhal : AIMIM नेता का बड़ा बयान, 'यादव नेताओं पर नहीं, सिर्फ मुस्लिम नेताओं पर होती है कार्रवाई'

मुशीर खां ने आजम खान का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे मुस्लिम समाज का समर्थन समाजवादी पार्टी को दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन आज जब आजम खान जेल की सलाखों के पीछे कठिन समय काट रहे हैं, तो समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी दिखाई नहीं देती।

Jun 29, 2026 - 13:42
 0  8
Sambhal : AIMIM नेता का बड़ा बयान, 'यादव नेताओं पर नहीं, सिर्फ मुस्लिम नेताओं पर होती है कार्रवाई'
मुशीर खां, चेयरमैन प्रतिनिधि/AIMIM नेता

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में आयोजित एक जनसभा के दौरान AIMIM नेता और चेयरमैन प्रतिनिधि मुशीर खां ने समाजवादी पार्टी और यादव नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम नेताओं का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल किया और मुश्किल समय में उनका साथ नहीं दिया।

मुशीर खां ने कहा कि आज़म खान ने मुसलमानों का समर्थन समाजवादी पार्टी को दिलाया, लेकिन जब आज़म खान जेल में हैं तो पार्टी उनके साथ खड़ी नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि कार्रवाई सिर्फ मुस्लिम नेताओं पर होती है, जबकि यादव नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने मंच से कहा कि आज़म खान बंद होंगे, मुशीर बंद होगा, असद अब्दुल्ला बंद होंगे, लेकिन वीरेश यादव, पिंकी यादव और दूसरे यादव नेता बंद नहीं होंगे। मुशीर खां ने केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में गाय, दाढ़ी और टोपी के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन पीड़ितों की आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं है। सभा में उन्होंने मुस्लिम समाज से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अगर समुदाय एकजुट होकर AIMIM का साथ दे तो प्रदेश की 25 से 50 विधानसभा सीटों पर जीत-हार का फैसला बदल सकता है और AIMIM के 50 विधायक विधानसभा पहुंच सकते हैं। मुशीर खां के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ने की संभावना है, क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी के यादव नेतृत्व और मुस्लिम राजनीति को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow