Sambhal : भारत-पाकिस्तान मैच का AIMIM ने किया विरोध, जिलाध्यक्ष बोले- मां बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों के साथ नहीं खेल सकते

पार्टी के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान से किसी भी तरह के रिश्ते नहीं रखे जा सकते। उन्होंने कहा कि यह वही पाकिस्तान है जिसने हमारे दे

Sep 14, 2025 - 17:29
 0  75
Sambhal : भारत-पाकिस्तान मैच का AIMIM ने किया विरोध, जिलाध्यक्ष बोले- मां बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों के साथ नहीं खेल सकते
असद अब्दुल्ला, जिलाध्यक्ष

Report : उवैस दानिश, सम्भल

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने इस मैच का कड़ा विरोध किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान से किसी भी तरह के रिश्ते नहीं रखे जा सकते। उन्होंने कहा कि यह वही पाकिस्तान है जिसने हमारे देश के निर्दोष लोगों की जान ली है और हमारी मां-बहनों के सिंदूर उजाड़े हैं। ऐसे मुल्क के साथ खेल संबंध रखना भी शहीदों का अपमान होगा। असद अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब पाकिस्तान लगातार आतंकी गतिविधियों में शामिल है और देश को तोड़ने की साजिश रच रहा है, तब उसके साथ क्रिकेट खेलना कैसे सही ठहराया जा सकता है? AIMIM हमेशा से पाकिस्तान और उसकी नीतियों के खिलाफ रही है और आगे भी रहेगी। देश के शहीदों की शहादत का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी एकता और देशभक्ति में है और इस पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

Also Click : श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान हल्लू सराय में हिंदी पर विचार गोष्ठी आयोजित, अध्यापिका अनीता श्रीवास्तव ने ने कहा- गर्व से कहो हम हिंदी भाषी हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow