Sambhal : कॉलोनी में जबरन रास्ता निकालने की कोशिश, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
पीड़ित ने बताया कि जब कॉलोनी में चौड़ी सड़कों, सुंदर पार्क और गेट सहित विकास कार्य शुरू हुए, तब भूमाफिया ने कॉलोनी की दीवार तोड़कर अवैध रास्ता बनाने का प्रया
Report : उवैस दानिश, सम्भल
कोतवाली सम्भल क्षेत्र में एक कॉलोनी में जबरन रास्ता निकालने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एकता विहार कॉलोनी निवासी असरार मो. खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शहर की इकलौती गवर्नमेंट अप्रूव्ड आवासीय कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। यह कॉलोनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इन्वेस्टर समिट ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इसी कॉलोनी के पीछे वीरेंद्र रस्तोगी और उसके साथियों ने किसानों से खेत खरीदकर प्लाटिंग शुरू कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने परंपरागत कृषि मार्ग छोड़कर कॉलोनी के अंदर से जबरन रास्ता निकालने की कोशिश शुरू कर दी।
पीड़ित ने बताया कि जब कॉलोनी में चौड़ी सड़कों, सुंदर पार्क और गेट सहित विकास कार्य शुरू हुए, तब भूमाफिया ने कॉलोनी की दीवार तोड़कर अवैध रास्ता बनाने का प्रयास किया। इस संबंध में सात-आठ महीने पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि वीरेंद्र रस्तोगी, उसका बेटा वेभव रस्तोगी, भतीजे अनुराग, पंकज, राजीव और प्रदीप रस्तोगी अपने अन्य साथी के साथ कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाते हुए दीवार तोड़ी और तमंचे के बल पर 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज, धमकी और जानलेवा हमला भी किया गया।
बताते चले कि एकता विहार कॉलोनी में असरार मो. खां की लगभग 8 बीघा जमीन है, जबकि आरोपी पक्ष की लगभग 7 बीघा जमीन गाटा संख्या 242 है। उस गाटा का रास्ता एकता विहार कॉलोनी से नहीं जाता, फिर भी आरोपी जबरन दीवार तोड़कर रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। यहीं पर भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय भी स्थित है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा संख्या 210/25 दर्ज कर धारा 191(2), 352, 351(2), 131, 324(5), 308(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Click : Kanpur : परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि के मौके पर खिराजे(श्रद्धांजलि)
What's Your Reaction?











