Sambhal : स्थापना दिवस पर BJP का संकल्प: 'राष्ट्र प्रथम' के साथ सेवा और संगठन को मिली नई धार

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि 1980 में स्थापना के बाद से भाजपा ने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की राजनीति को मजबूती दी है। “राष्ट्र प्रथम,

Apr 6, 2026 - 17:13
 0  11
Sambhal : स्थापना दिवस पर BJP का संकल्प: 'राष्ट्र प्रथम' के साथ सेवा और संगठन को मिली नई धार
Sambhal : स्थापना दिवस पर BJP का संकल्प: 'राष्ट्र प्रथम' के साथ सेवा और संगठन को मिली नई धार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश के साथ क्षेत्र में भी उत्साह, गर्व और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ध्वज के समक्ष एकत्र होकर राष्ट्र सेवा, संगठन सशक्तिकरण और अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाएं पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि 1980 में स्थापना के बाद से भाजपा ने राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की राजनीति को मजबूती दी है। “राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय, स्वयं अंतिम” का सिद्धांत आज भी पार्टी की पहचान है। मंजू दिलेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं—उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जनधन और किसान सम्मान निधि—से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। राजेश सिंघल ने बताया कि स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जरूरतमंदों को सहायता और जनसंपर्क जैसे सेवा कार्यों का संकल्प लिया। भीष्म शर्मा ने कहा कि यह दिन संगठन को और मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी हरेंद्र सिंह और संचालन हरिओम शर्मा ने किया। इस दौरान कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow