Sambhal : बंगाल की सियासत पर बर्क का बड़ा बयान- वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता, बीजेपी को रोकने के लिए विपक्ष फिर होगा मजबूत
उन्होंने कहा कि बीजेपी और एनडीए आज भी पूरे देश में पूरी तरह मजबूत नहीं हैं। कई राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकारें हैं और देश की राजनीति लगातार बदलती रहती है। बर्क ने कांग्रेस के लंबे शासनकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती। पश्चिम बंगाल के राज
Report : उवैस दानिश, सम्भल
Ziaur Rahman Barq ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और विपक्ष की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता और विपक्ष पूरी मजबूती के साथ वापसी करेगा। बर्क ने कहा कि अगर उम्मीद की एक छोटी सी किरण भी बाकी रहती है तो उनका हौसला और ताकत कायम रहती है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी और एनडीए आज भी पूरे देश में पूरी तरह मजबूत नहीं हैं। कई राज्यों में अलग-अलग दलों की सरकारें हैं और देश की राजनीति लगातार बदलती रहती है। बर्क ने कांग्रेस के लंबे शासनकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर बोलते हुए सपा सांसद ने कहा कि बंगाल में डर और ध्रुवीकरण की राजनीति का माहौल बनाया गया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में ममता बनर्जी और विपक्षी दल मिलकर फिर मजबूती से अपना परचम लहराएंगे और गरीबों तथा कमजोर तबकों की आवाज़ उठाएंगे। उत्तर प्रदेश 2027 चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर बर्क ने कहा कि Akhilesh Yadav लगातार आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। उन्होंने माना कि हर चुनाव कुछ न कुछ सीख देता है और समाजवादी पार्टी भी उससे सबक लेकर आगे बढ़ेगी। बर्क ने कहा कि यूपी में निष्पक्ष और लोकतांत्रिक चुनाव होना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी असंवैधानिक तरीके अपनाने की कोशिश कर रही है, जिसे विपक्ष मिलकर रोकेगा।
What's Your Reaction?


