Sambhal : आबादी को हिंदू-मुस्लिम में मत बांटिए - सम्भल में गरजे सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी

नदवी ने कहा, “भारत की आबादी बढ़ रही है, इसे मुस्लिम और नॉन-मुस्लिम में बांटने की क्या जरूरत है?” उन्होंने कहा कि देश को धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति से बचना चाहिए। सपा सांसद ने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने

May 11, 2026 - 12:23
 0  4
Sambhal : आबादी को हिंदू-मुस्लिम में मत बांटिए - सम्भल में गरजे सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी
मोहिबुल्लाह नदवी, सपा सांसद रामपुर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में दिवंगत पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की बरसी में शामिल होने पहुंचे रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने मुसलमानों की बढ़ती आबादी को लेकर बड़ा बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें भारत में मुसलमानों की आबादी इंडोनेशिया से ज्यादा होने की बात कही गई थी।

नदवी ने कहा, “भारत की आबादी बढ़ रही है, इसे मुस्लिम और नॉन-मुस्लिम में बांटने की क्या जरूरत है?” उन्होंने कहा कि देश को धर्म के आधार पर बांटने की राजनीति से बचना चाहिए। सपा सांसद ने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का जलवा कायम है, जबकि यूपी में 2027 का चुनाव पीडीए के मुद्दे पर अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में किसी वोट का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। देश में मुस्लिम सांसदों और विधायकों की संख्या बढ़ने के सवाल पर नदवी ने कहा कि राजनीति को धर्म के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। वहीं ‘वंदेमातरम्’ को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने के सवाल पर भी उन्होंने बोलने से परहेज किया। सम्भल में दिए गए नदवी के बयान अब प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow