Sambhal : सरकारी बंजर जमीन पर मजार का कब्जा! कल्कि सेना की शिकायत पर हुई पैमाइश, रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया शिकायत सही
जमीन की माप करने पहुंचे लेखपाल रोहित कुमार ने जानकारी दी कि गाटा संख्या 68/3 के तहत आने वाली 0.117 हेक्टेयर बंजर भूमि की जांच की गई। इस सरकारी जमीन पर महबूल्ला शाह की मजार और सरकारी बजट से निर्मित एक शौचालय बना हुआ मिला है।
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल के नगला गांव में सरकारी बंजर भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। कल्कि सेना की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने मौके पर पैमाइश कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई।
अब पूरे मामले की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी गई है और आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश के अनुसार होगी।
मौके पर मौजूद लेखपाल रोहित कुमार ने बताया कि गाटा संख्या 68/3 की 0.117 हेक्टेयर बंजर भूमि की पैमाइश की गई। इस जमीन पर महबूल्ला शाह की मजार और सरकारी धन से बना एक शौचालय मिला है।
पैमाइश पूरी कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रथम दृष्टया यह सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला प्रतीत होता है।
लेखपाल के अनुसार, यह शिकायत कल्कि सेना के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र त्यागी एडवोकेट द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी, जिसके आधार पर राजस्व टीम का गठन कर जांच कराई गई।
वहीं, स्थानीय निवासी हाजी नूर मौहम्मद ने बताया कि महबूल्ला शाह की मजार उनके होश संभालने से पहले से मौजूद है। हालांकि जमीन के स्वामित्व को लेकर उन्होंने पहले इसे मजार की जमीन बताया, लेकिन बाद में स्वीकार किया कि कुछ हिस्सा ग्राम सभा की जमीन भी है।
अब प्रशासन की रिपोर्ट के बाद निगाहें तहसील और कोर्ट की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि कोर्ट अवैध कब्जे की पुष्टि करता है तो सरकारी बंजर भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई की जा सकती है।
Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
What's Your Reaction?




