Bajpur : उत्तराखंड सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा 8 सूत्रीय मांग पत्र

संघ के पदाधिकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का सीधा आरोप लगाते हुए सचेत किया है कि यदि उनकी रुकी हुई मांगों का जल्द निपटारा नहीं हुआ, तो पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Jun 29, 2026 - 20:42
 0  3
Bajpur : उत्तराखंड सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा 8 सूत्रीय मांग पत्र
Bajpur : उत्तराखंड सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा 8 सूत्रीय मांग पत्र

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की बाजपुर शाखा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर वर्ष 2021 में हुए समझौते के तहत तय मांगों को अब तक पूरा न करने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का सीधा आरोप लगाते हुए सचेत किया है कि यदि उनकी रुकी हुई मांगों का जल्द निपटारा नहीं हुआ, तो पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

सफाई कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए इस मांग पत्र में मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था से ठेका प्रथा को पूरी तरह खत्म करने, लंबे समय से संविदा और ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को स्थाई करने, नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को दोबारा बहाल करने तथा दिवंगत सफाई कर्मियों के पदों पर नई नियुक्तियां करने जैसी 8 प्रमुख मांगें शामिल हैं।

इस विरोध प्रदर्शन और मांग पत्र सौंपने के दौरान संगठन से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें शाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार लाला, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मिल्ले, महामंत्री मुकेश कुमार, संगठन मंत्री उमेश कुमार, मंत्री विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष बंटी कुमार और प्रचार मंत्री राजेश कुमार सहित अनेक कर्मचारी शामिल थे।

Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow