Bajpur : बरहैनी में श्याम ट्रेडर्स का उद्घाटन, प्लास्टिक कबाड़ काटने की मशीन के कारखाने की हुई शुरुआत
इस नए उद्योग का उद्घाटन उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह नामधारी ने फीता काटकर और मशीन को चालू करके किया।
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर: ग्राम बरहैनी नई सड़क पर स्थित श्याम ट्रेडर्स में प्लास्टिक का कबाड़ काटने वाली मशीन के नए कारखाने का औपचारिक तौर पर शुभारंभ किया गया। इस नए उद्योग का उद्घाटन उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह नामधारी ने फीता काटकर और मशीन को चालू करके किया। उद्घाटन के इस मौके पर उन्होंने कारखाना मालिक पप्पू रावत को नए व्यवसाय के लिए बधाई दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
इस उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें कन्नू जोशी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, गुलशन कुमार, कोमल सैनी, प्रवीण सिंह, राजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, कमल सक्सेना, सुशील कुमार, कमल पांडे और दीपक सहित कई अन्य नागरिक शामिल थे। सभी ने नए कारखाने की शुरुआत पर खुशी जताई।
Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
What's Your Reaction?




