Sambhal : हज 2026 के फ़ॉर्म 31 जुलाई तक भरवा लें- तक़ी अशरफ़ एडवोकेट
Haj 2026 Form- अगर कोई कम दिनों का हज करना चाहता है तो उसके लिए हज कमेटी ने 20 दिन का हज किया है लेकिन यह लिमिटेड लो
Sambhal: ज़िला हज ट्रेनर तक़ी अशरफ़ एडवोकेट ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया के सर्कुलर के अनुसार जो लोग अगले साल यानी 2026 में हज की पवित्र यात्रा पर जाना चाहते हैं वे लोग अपने फ़ॉर्म ऑनलाइन 31 जुलाई तक भरवा लें। हज 2026 के फ़ॉर्म ऑनलाइन आ गए हैं जिसकी लास्ट डेट 31 जुलाई 2025 है। जिन लोगों के पासपोर्ट पुराने बने हुए हैं उनके पासपोर्ट की वैलिडिटी 31 दिसम्बर 2026 तक होनी चाहिए। 65 साल से ज़्यादा उम्र वालों के साथ एक 60 साल से कम वाला व्यक्ति साथ जाने के लिए होना चाहिए।
इस बार अगर कोई कम दिनों का हज करना चाहता है तो उसके लिए हज कमेटी ने 20 दिन का हज किया है लेकिन यह लिमिटेड लोगों के लिए होगा अगर ज़्यादा फ़ॉर्म भरे जाएंगे तब ड्रॉ के ज़रिए लोगों का चयन किया जाएगा। आमतौर पर हज यात्रा 38 से 42 दिनों तक होती है। जो लोग चाहें तो नॉर्मल हज यानी 40 दिन वाला भी कर सकते हैं।
- हज के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
- पासपोर्ट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक की पासबुक/ कैंसिल चैक
- फ़ोटो
- नॉमिनी का आधार कार्ड
- मोबाइल नम्बर
- ईमेल आईडी
ज़िला सम्भल के हज के फ़ॉर्म उत्तर प्रदेश हज कमेटी द्वारा गठित हज ई-सुविधा केन्द्र मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम, तेल मण्डी सम्भल में भरे जाएंगे।
पवित्र हज यात्रा 2026 के बारे कोई भी जानकारी हासिल करने के लिए राब्ता करें-
तक़ी अशरफ़ एडवोकेट (ज़िला हज ट्रेनर) 9557862256
Also Click : Mussoorie : कैमेल बैक रोड पर भालुओं की आमद सेलोगों में दहशत, वन विभाग सतर्क, गश्त तेज़
What's Your Reaction?











