Sambhal : नवरात्रि–ईद को लेकर संभल में हाई अलर्ट: 18 जुलूस, 872 नमाज़ स्थल, 1100 से ज्यादा लोग पाबंद

डीएम राजेंद्र पेंसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कुल 18 जुलूस निकाले जाएंगे, जिनकी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। बिजली, पानी

Mar 19, 2026 - 23:32
 0  10
Sambhal : नवरात्रि–ईद को लेकर संभल में हाई अलर्ट: 18 जुलूस, 872 नमाज़ स्थल, 1100 से ज्यादा लोग पाबंद
Sambhal : नवरात्रि–ईद को लेकर संभल में हाई अलर्ट: 18 जुलूस, 872 नमाज़ स्थल, 1100 से ज्यादा लोग पाबंद

Report : उवैस दानिश, सम्भल

चैत्र नवरात्रि, भारतीय नव वर्ष, अलविदा की नमाज़ और ईद को लेकर सम्भल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।डीएम राजेंद्र पेंसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कुल 18 जुलूस निकाले जाएंगे, जिनकी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारी की गई है।बिजली, पानी और स्वच्छता सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। साथ ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं ईद और अलविदा की नमाज़ को देखते हुए जिले में 765 मस्जिदों और 107 ईदगाहों सहित कुल 872 स्थानों पर नमाज़ अदा की जाएगी।प्रशासन ने इन सभी स्थलों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया है। सुरक्षा के लिहाज से सम्भल को कई जोनों में बांटा गया है। यहां 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।इसके अलावा थाना स्तर पर भी अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। 1100 से अधिक लोगों को पाबंद किया गया है और उनसे संवाद स्थापित किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 34 पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गई हैं और 26 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित की गई हैं। नगर पालिका की टीमें भी अलर्ट पर हैं, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।इसी क्रम में अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग (पैदल मार्च) भी किया, ताकि आम जनता में भरोसा बना रहे और अपराधियों में कानून का डर कायम रहे। प्रशासन का कहना है कि संवाद, समन्वय और सौहार्द के साथ सभी धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

Also Click : Lucknow: 9 साल में बदला उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा, एक्सप्रेसवे से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तक ऐतिहासिक छलांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow