Sambhal : 'अब की ईद सब की ईद' पहल से सम्भल में बंटी खुशियां, जरूरतमंदों को मिली राहत
सोसाइटी द्वारा वितरित की गई राशन किट में आटा, चावल, दाल, चीनी, तेल समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं शामिल रहीं। इन किटों के माध्यम से न केवल जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद की
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए “अब की ईद सब की ईद” पहल के तहत अब्बासी वेलफेयर सोसाइटी ने जरूरतमंद और असहाय परिवारों के बीच राशन किट का वितरण किया। बीते 12 वर्षों से लगातार चल रहे इस अभियान का उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों को भी ईद की खुशियों में शामिल करना है, ताकि कोई भी परिवार इस त्योहार पर खुद को अकेला या अभावग्रस्त महसूस न करे।
सोसाइटी द्वारा वितरित की गई राशन किट में आटा, चावल, दाल, चीनी, तेल समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं शामिल रहीं। इन किटों के माध्यम से न केवल जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद की गई, बल्कि उन्हें सम्मान और अपनापन भी महसूस कराया गया। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए सोसाइटी का आभार जताया और कहा कि इससे उनके घरों में ईद की खुशियां आई हैं।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद समाजसेवियों ने एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश देते हुए कहा कि त्योहार केवल खुशी मनाने का नहीं, बल्कि दूसरों के साथ खुशियां बांटने का अवसर भी होता है। उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें। इस पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और सच्ची ईद वही है, जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान हो।
What's Your Reaction?









