Sambhal : इफ्तार के बहाने भाईचारे का संदेश, जिला पंचायत चुनाव को लेकर ASP ने झोंकी ताकत

जिलाध्यक्ष शहजाद खां ने बताया कि रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है, और इसी भावना के साथ यह इफ्तार रखा गया। उन्होंने कहा कि जिले में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से च

Mar 19, 2026 - 23:42
46 Views
Sambhal : इफ्तार के बहाने भाईचारे का संदेश, जिला पंचायत चुनाव को लेकर ASP ने झोंकी ताकत
Sambhal : इफ्तार के बहाने भाईचारे का संदेश, जिला पंचायत चुनाव को लेकर ASP ने झोंकी ताकत

Report : उवैस दानिश, सम्भल

माहे रमजान के पाक मौके पर सम्भल के मोहम्मदपुर टांडा गांव में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने एक साथ रोजा खोलकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया।यह इफ्तार कार्यक्रम वार्ड नंबर 35 से जिला पंचायत के संभावित प्रत्याशी जरीफ अहमद मलिक द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें आजाद समाज पार्टी (ASP) के जिलाध्यक्ष शहजाद खां समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।जिलाध्यक्ष शहजाद खां ने बताया कि रमजान रहमतों और बरकतों का महीना है, और इसी भावना के साथ यह इफ्तार रखा गया। उन्होंने कहा कि जिले में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।सम्भल में कुल 35 सीटों पर चुनाव होना है, जिनमें पार्टी को अब तक 105 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पार्टी हर सीट पर मजबूत और योग्य प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। वहीं, संभावित प्रत्याशी जरीफ अहमद मलिक ने बताया कि इफ्तार के जरिए क्षेत्र में भाईचारा मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि चुनाव में मौका मिलने पर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराना और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे बताया कि ईद के बाद एक भव्य "ईद मिलन समारोह" का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे के लिए दुआएं मांगी और देश में अमन-चैन की कामना की।

Also Click : Lucknow: 9 साल में बदला उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर का चेहरा, एक्सप्रेसवे से मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी तक ऐतिहासिक छलांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow