Sambhal : ‘ऑपरेशन दहन’ में सम्भल पुलिस का बड़ा एक्शन, 18.55 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ किए नष्ट

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई 17 जून 2026 को ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। सभी मादक पदार्थों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बबराला स्थित फैक्ट्री में नष्ट कराया

Jun 18, 2026 - 14:23
17 Views
Sambhal : ‘ऑपरेशन दहन’ में सम्भल पुलिस का बड़ा एक्शन, 18.55 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ किए नष्ट
Sambhal : ‘ऑपरेशन दहन’ में सम्भल पुलिस का बड़ा एक्शन, 18.55 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ किए नष्ट

Report : उवैस दानिश, सम्भल

नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए सम्भल पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामलों में बरामद भारी मात्रा में मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण कराया गया। इस अभियान के तहत कुल 20 अभियोगों में बरामद 12,343.74 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 18 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई 17 जून 2026 को ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। सभी मादक पदार्थों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बबराला स्थित फैक्ट्री में नष्ट कराया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल अवैध मादक पदार्थों का खात्मा होगा, बल्कि नशा तस्करों के नेटवर्क पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। एएसपी मनोज कुमार रावत ने कहा कि सम्भल पुलिस भविष्य में भी मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को नशामुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow