Sambhal : 2027 जनगणना को लेकर मौलाना वसी अशरफ की बड़ी अपील, बोले- हर मुसलमान खुद करे अपनी गणना

मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि अब जनगणना की प्रक्रिया मोबाइल तक पहुंच चुकी है और लोग खुद अपने परिवार की जानकारी भर सकते हैं। उन्होंने खास तौर पर मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि धर्म के कॉलम में “इस्लाम” और भाषा के कॉलम में “उर्दू” ज

May 9, 2026 - 14:52
 0  21
Sambhal : 2027 जनगणना को लेकर मौलाना वसी अशरफ की बड़ी अपील, बोले- हर मुसलमान खुद करे अपनी गणना
Sambhal : 2027 जनगणना को लेकर मौलाना वसी अशरफ की बड़ी अपील, बोले- हर मुसलमान खुद करे अपनी गणना

Report : उवैस दानिश, सम्भल

2027 की जनगणना को लेकर धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने मुस्लिम समाज से जागरूक होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जैसे लोगों ने वोटर आईडी के समय खुद आगे बढ़कर अपने दस्तावेज तैयार किए थे, उसी तरह अब मोबाइल के जरिए खुद अपनी जनगणना भी करें, ताकि बाद में जनगणना कर्मियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि अब जनगणना की प्रक्रिया मोबाइल तक पहुंच चुकी है और लोग खुद अपने परिवार की जानकारी भर सकते हैं। उन्होंने खास तौर पर मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि धर्म के कॉलम में “इस्लाम” और भाषा के कॉलम में “उर्दू” जरूर दर्ज करें। उन्होंने लोगों को यह भी समझाया कि मोबाइल से फॉर्म भरते समय मुखिया का नाम एक बार दर्ज होने के बाद बदला नहीं जाएगा, इसलिए पूरी सावधानी के साथ सही जानकारी भरें। उन्होंने कहा कि किसी तरह का डर या खौफ रखने की जरूरत नहीं है और न ही कोई जानकारी छुपानी चाहिए। मौलाना ने कहा कि जनगणना देश के लिए बेहद अहम प्रक्रिया है, क्योंकि इसी के आधार पर सरकारें योजनाएं बनाती हैं और यह तय होता है कि किस वर्ग को कितनी सुविधाएं और रियायतें मिलेंगी। उन्होंने समाज से अपील की कि जनगणना के इस अभियान में कोताही न बरतें और पूरी जिम्मेदारी के साथ हिस्सा लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow