Sambhal: राष्ट्रगान के अपमान का आरोप, कांग्रेस का हल्लाबोल—पैदल मार्च कर कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ता, जांच की मांग
राष्ट्रगान के अपमान के आरोप को लेकर कांग्रेस ने सम्भल में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: राष्ट्रगान के अपमान के आरोप को लेकर कांग्रेस ने सम्भल में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने आरोप लगाया कि उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान हो रहा था और इसी बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना वहां से चले गए। कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को राष्ट्रगान का अपमान और देश के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। हालांकि, इन आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। आरिफ तुर्की ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में मांग की कि कार्यक्रम की वीडियो फुटेज निकलवाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पैदल मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रगान देश की आन-बान और सम्मान का प्रतीक है, इसलिए इससे जुड़े किसी भी मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस के मुताबिक पुलिस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब कांग्रेस की नजर पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।
What's Your Reaction?







