Deoband : सोशल एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान के खिलाफ देवबंद में कांग्रेसियों ने दी तहरीर, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

कांग्रेस पार्टी के शामली जिला प्रभारी राहत खलील और नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी की अगुवाई में भारी संख्या में कार्यकर्ता देवबंद कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर दी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर की जा रही इन टिप्पणियों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

Jun 26, 2026 - 22:43
37 Views
Deoband : सोशल एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान के खिलाफ देवबंद में कांग्रेसियों ने दी तहरीर, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
Deoband : सोशल एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान के खिलाफ देवबंद में कांग्रेसियों ने दी तहरीर, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में सोशल एक्टिविस्ट नाजिया इलाही खान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा है। आरोप लगाया गया है कि नाजिया इलाही खान लगातार सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर पैगंबर मोहम्मद साहब, उनकी पत्नी और पूरे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बातें लिख और बोल रही हैं, जिससे समाज में शांति व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है।

कांग्रेस पार्टी के शामली जिला प्रभारी राहत खलील और नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी की अगुवाई में भारी संख्या में कार्यकर्ता देवबंद कोतवाली पहुंचे और पुलिस को लिखित तहरीर दी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर की जा रही इन टिप्पणियों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। राहत खलील और अब्दुल्ला कुरैशी ने साफ शब्दों में कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में किसी भी तरह की अमर्यादित टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ जल्द और कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो वे आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली के इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है। पुलिस को लिखित शिकायत मिल गई है और इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जिसके बाद कानून के मुताबिक उचित कदम उठाया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय नगर पालिका सभासद औसाफ सिद्दीकी, युसूफ खलील, जमील शाह, नबील मसूदी, हाफिज शाहिद, लईक अंसारी, अजीम कुरैशी, भूरा, अशरफ भारती और अकरम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : सम्भल में जमानत पर छूटे युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत, परिजनों ने लगाया अपहरण और हत्या का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow