हरदोई। DSCL शुगर मिल हरियावां प्रबंधन और जिला गन्ना विभाग की कथित मिलीभगत से बनाए गए हजारों फर्जी गन्ना सट्टों के खिलाफ बुधवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हरदोई सदर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने आरोप लगाया कि गन्ना विभाग के ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी व जिला गन्ना विकास अधिकारी एवं DSCL शुगर मिल हरियावां की मिलीभगत से बने फर्जी सट्टा धारकों के कारण उन गन्ना किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है जिसके सट्टा नहीं बना है। एक सोची समझी रणनीति के तहत कुछ बिचौलियों के नाम फर्जी गाटा संख्या दर्ज कर सट्टा बनाए गए और मूल किसानों को उनके हक से वंचित किया गया ।मूल किसानों का सट्टा न बना होने के कारण मूल किसान अपनी गन्ना की उपज को इन फर्जी सट्टा धारकों को औने पौने दाम पर मजबूर है जो न्याय संगत नहीं है । उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि कोड संख्या 4818688 ग्राम भोगियापुर 1- कोड संख्या 4816448 ग्राम भोगियापुर ,2- कोड संख्या 4816619 भोगियापुर मजरा रजुआपुर ।3- कोड संख्या 4816152, ग्राम भोगियापुर, 4- कोड संख्या 4816130- ग्राम भोगियापुर, 5- कोड संख्या 4816703 ग्राम भोगियापुर, 6- कोड संख्या 4816023 - ग्राम भोगियापुर,7- कोड संख्या 4816240-- ग्राम भोगियापुर,8- कोड संख्या 9306220- ग्राम बजेहरा जिला हरदोई ,9- कोड संख्या 9306107-ग्राम बजेहरा,10- कोड संख्या 9306176-ग्राम बजेहरा,11- कोड संख्या 9306155-- ग्राम बजेहरा,12- कोड संख्या 9306613- ग्राम बजेहरा सहित कुरसेली, बेहटी, सुमई, सिकंदरपुर आदि DSCL हरियावां शुगर मिल क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों गांवों में हजारों की संख्या में फर्जी सट्टा बने है।जो कि बिना चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग की साठ गांठ के सम्भव ही नहीं हो सकता। क्योंकि सट्टा बनाने और उसके सत्यापन की संयुक्त जिम्मेदारी मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग की ही होती है। सोमवंशी ने मांग की कि अब तक बने सभी सट्टों की निष्पक्ष जाँच कराई जाए, फर्जी सट्टे तत्काल निरस्त किए जाएं तथा दोषी मिल प्रबंधन व गन्ना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
पूर्व शहर अध्यक्ष एवं सभासद व पीसीसी सदस्य जमील अहमद अंसारी ने कहा कि चीनी मिल DSCL हरियावां के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में ऐसे हजारों बिचौलियों को फर्जी सट्टा धारक जिला गन्ना विकास अधिकारी व ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी की मिलीभगत से बनाया गया है इस कारण जो मूल गन्ना किसान है उनको उनकी गन्ना की खेती का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है ।वे बिचौलियों के हाथ अपनी गन्ना फसल बेचने को मजबूर हैं।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय,पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा,पूर्व जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शाहाबाद निकेश सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अहिरोरी शैलेन्द्र वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बावन कमल सिंह, युवा कांग्रेस गोपामऊ विधानसभा अध्यक्ष पंकज पाल, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा,पूर्व जिला सचिव राजेश पाण्डेय, पूर्व जिला सचिव जगदीश वर्मा, पूर्व जिला सचिव नंदकिशोर अर्कवंशी, खुशीराम यादव, श्रवण कुमार, दयाराम, देशराज, सौरभ, सालिकराम पाल, विनीत, अनिल कुमार, बृजेश कुमार, रावेंद्र यादव, राममूर्ति, सियाराम, दीरगज, कैलाश, सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।