Hardoi: श्रीपाल बने लेखपाल संघ के नए जिला अध्यक्ष, संजीव यादव जिला मंत्री निर्वाचित। 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव की मतगणना हो गई है यह चुनाव जिला अध्यक्ष समेत कई पदों के लिए संपन्न हुआ

By INA News Desk
Dec 10, 2025 - 16:43
47 Views
Hardoi: श्रीपाल बने लेखपाल संघ के नए जिला अध्यक्ष, संजीव यादव जिला मंत्री निर्वाचित। 
श्रीपाल बने लेखपाल संघ के नए जिला अध्यक्ष, संजीव यादव जिला मंत्री निर्वाचित। 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव की मतगणना हो गई है यह चुनाव जिला अध्यक्ष समेत कई पदों के लिए संपन्न हुआ है जिसमें कई नए चेहरों को विशेष जिम्मेदारी मतदान के माध्यम से दी गई है नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद सभी के लिए बधाई का सिलसिला जारी है।

  • लेखपाल संघ के चुनाव में श्रीपाल बने जिला अध्यक्ष व संजीव यादव को जिला मंत्री की जिम्मेदारी

हरदोई जिले के सदर तहसील में हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के चुनाव में निर्वाचन प्रक्रिया के बाद कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारी मिली है इन जिम्मेदारियां में जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीपाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में राहुल कुमार सिंह, जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक राज, जिला मंत्री संजीव यादव, जिला उपमंत्री श्रीमती किरण मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष पीयूष अस्थान और जिला लेखा परीक्षक के रूप में वीरेश राजपूत को चुना गया है निर्वाचन प्रक्रिया के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर विजई हुए नए चेहरों को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है।

  • लेखपाल भाइयों की समस्याओं पर रहेगा विशेष ध्यान

हरदोई में हुए लेखपाल संघ के चुनाव में विजई होने के बाद जिला अध्यक्ष श्रीपाल ने कहा कि हम कहना चाहते हैं कि हमारी प्राथमिकता में लेखपालों की समस्या का निदान प्रथम प्राथमिकता में रहेगा वही जिला मंत्री संजीव यादव ने कहा कि हम समय-समय पर लेखपालों भाइयों के साथ बैठक कर उनके हितों पर विशेष ध्यान देते रहेंगे। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी है।

Also Read- हरदोई भाजपा कार्यालय में एस.आई.आर. अभियान की समीक्षा एवं कार्य-योजना बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का संकल्प।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow