Deoband : प्रेमी के साथ गई चार बच्चों की मां लौटी, कोतवाली में पति के सामने जाने से किया इनकार
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे मिली जानकारी के आधार पर महिला को उत्तराखंड के रुड़की से सकुशल बरामद कर लिया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में चार बच्चों की मां द्वारा अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का एक अजीब मामला सामने आया है। पुलिस जब महिला को उत्तराखंड से ढूंढकर थाने लाई, तो वहां जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित पति अपने बच्चों के साथ पत्नी के सामने रो-रोकर घर वापस चलने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन महिला का दिल बिल्कुल नहीं पिघला। वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ ही रहने की बात पर अड़ी रही, जिसके कारण थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।
मिली जानकारी के अनुसार, देवबंद नगर की गांधी कॉलोनी में रहने वाली चार बच्चों की मां करीब दस दिन पहले अपने प्रेम प्रसंग के कारण घर से अचानक गायब हो गई थी। पत्नी के लापता होने के बाद पीड़ित पति ने इस बात की लिखित शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे मिली जानकारी के आधार पर महिला को उत्तराखंड के रुड़की से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस जब महिला को लेकर कोतवाली पहुंची, तो उसका पति भी अपने बच्चों को लेकर वहां आ गया। बच्चों को सामने देखकर भी महिला अपने फैसले से पीछे नहीं हटी और उसने अपने परिवार के साथ जाने से साफ मना कर दिया। थाने में मचे इस ड्रामे को देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
Also Click : Sambhal : सम्भल में जमानत पर छूटे युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत, परिजनों ने लगाया अपहरण और हत्या का आरोप
What's Your Reaction?




