Sambhal News: नजर आया चाँद, कल मनाई जाएगी ईद

इस्लाम धर्म के अनुसार, ईद मनाने से पहले मुसलमानों के लिए चांद देखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि शरीयत में अपनी आंखों से देखने और गवाही से ही सुबूत का एतबार है। इसलिए शब-ए-बारात, शब-ए-कद्र, ईद औ...

By INA News Desk
Mar 30, 2025 - 23:12
114 Views
Sambhal News: नजर आया चाँद, कल मनाई जाएगी ईद
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट: उवैस दानिश, सम्भल

By INA News Sambhal.

देश के कई बड़े शहरों सहित सम्भल में रविवार शाम को शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया है। इसी के साथ पूरे देश में 31 मार्च को ईद-उल-फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस्लाम के केंद्र सऊदी अरब में भी रविवार को ही ईद का त्यौहार मनाया गया।इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना 29 या 30 दिन का होता है। भारत में रमजान के 29वें दिन चांद नजर आ गया, इसलिए भारत में 31 मार्च दिन सोमवार को ईद मनाई जाएगी। इस्लाम धर्म के अनुसार, ईद मनाने से पहले मुसलमानों के लिए चांद देखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि शरीयत में अपनी आंखों से देखने और गवाही से ही सुबूत का एतबार है।मौलाना कलीम अशरफ

इसलिए शब-ए-बारात, शब-ए-कद्र, ईद और ईद-उल-अजहा जैसे पर्व से पहले लोग चांद देखते हैं। चांद देखने के बाद अल्लाह से दुआएं मांगी जाती हैं। इस्लाम में इस्लामी रूयत-ए-हिलाल यानी नया चांद देखने की पारंपरिक परंपरा है, जो कई सालों से चली आ रही है। इस कमेटी ने ऐलान किया है कि कल 31 मार्च को ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement