Sambhal : सम्भल में सरेआम लूट- बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दंपत्ति से जेवर और नकदी लूटी, ASP ने किया मौके का निरीक्षण

गांव राजथल निवासी हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ रिश्तेदारी से बाइक पर घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह डारनी से भूड़ी चौराहे पहुंचे, तभी पीछे से

Sep 6, 2025 - 18:29
 0  126
Sambhal : सम्भल में सरेआम लूट- बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दंपत्ति से जेवर और नकदी लूटी, ASP ने किया मौके का निरीक्षण
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दंपत्ति से जेवर और नकदी लूटी, ASP ने किया मौके का निरीक्षण

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ी वारदात सामने आई। नकाबपोश बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने सरेआम दंपत्ति को रोककर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट लिये। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।गांव राजथल निवासी हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ रिश्तेदारी से बाइक पर घर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह डारनी से भूड़ी चौराहे पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा और चाकू निकालकर दंपत्ति को डरा-धमकाकर महिला के कानों से सोने के कुंडल, दो जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने की नाक की लौंग, चांदी की पाजेब, तथा एक हजार रुपये नकद लूट लिए। बदमाशों ने दंपत्ति के मोबाइल फोन भी छीन लिए, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें वापस कर दिया।राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी सम्भल

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पांच मिनट तक मौके पर रहने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मामला गंभीर है, पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Also Click : Lucknow : IGRS की अगस्त की रिपोर्ट में बलरामपुर और श्रावस्ती ने मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे जिले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow