Sambhal : चंद्रवती और उसके पुत्र पर मारपीट व धमकी का आरोप

राजू ने बताया कि पूर्व में भी चंद्रवती अपने परिचित के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला करवा चुकी है। हालांकि, उस समय मामले का निपटारा रिश्तेदारों की मध्यस्थता

Sep 6, 2025 - 18:32
 0  49
Sambhal : चंद्रवती और उसके पुत्र पर मारपीट व धमकी का आरोप
चंद्रवती और उसके पुत्र पर मारपीट व धमकी का आरोप

Report : उवैस दानिश, सम्भल

कोतवाली क्षेत्र में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित राजू पुत्र सोहनलाल निवासी बेगम सराय ने कोतवाली सम्भल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही डीएम, एसपी, एएसपी व डीआईजी को डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

तहरीर में राजू ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पूजा घरेलू महिला है। भाभी चंद्रवती दबंग प्रवृत्ति की है और वह उसके परिवार पर लंबे समय से उत्पीड़न कर रही है। राजू का कहना है कि चंद्रवती जबरन उस पर दबाव बनाकर पूजा को अपनी तरह बुरी संगत में डालना चाहती है, जिसका उसकी पत्नी पूजा लगातार विरोध करती रही है। राजू ने बताया कि पूर्व में भी चंद्रवती अपने परिचित के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला करवा चुकी है।हालांकि, उस समय मामले का निपटारा रिश्तेदारों की मध्यस्थता से हुआ था। लेकिन चंद्रवती ने यह धमकी दी थी कि "मैं तुझे झूठे मुकदमे में फंसा दूंगी और बालात्कार के आरोप लगा दूंगी मै कोई रुपया नहीं दूंगी।" पीड़ित के अनुसार, 03 सितम्बर  को जब उसने चंद्रवती से उधार के दो लाख रुपये मांगे, तो चंद्रवती और उसका पुत्र करन ने उस पर हमला कर दिया।

राजू ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी पत्नी पूजा को भी पीटा गया। शोर सुनकर उसकी सास पहुंचीं और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी पीटा गया। मारपीट की घटना के बाद राजू कोतवाली पहुंचा और चंद्रवती तथा उसके पुत्र करन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही राजू ने डीएम, एसपी, एएसपी और डीआईजी को प्रार्थना पत्र डाक के माध्यम से भेज कर कानूनी सहायता की मांग की है। चंद्रवती के पति धर्मपाल ने बताया कि राजू के लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं।

Also Click : Gorakhpur : घबराइए मत, आपकी हर समस्या का कराएंगे समाधान - सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow