Sambhal : “काला हिरन” फिल्म पर बवाल: सलमान खान के फैन ने दी जान से मारने की धमकी, अमित जानी बोले- ‘डरने वाला नहीं हूं’

दरअसल अमित जानी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित काले हिरन शिकार मामले पर आधारित फिल्म “काला हिरन” का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है और इसकी शूटिंग सम्भल में “कल्कि सम्भल” प्रोजेक्ट के सा

Jun 19, 2026 - 16:57
 0  10
Sambhal : “काला हिरन” फिल्म पर बवाल: सलमान खान के फैन ने दी जान से मारने की धमकी, अमित जानी बोले- ‘डरने वाला नहीं हूं’
Sambhal : “काला हिरन” फिल्म पर बवाल: सलमान खान के फैन ने दी जान से मारने की धमकी, अमित जानी बोले- ‘डरने वाला नहीं हूं’

Report : उवैस दानिश, सम्भल

फिल्म निर्माता अमित जानी को उनकी आगामी फिल्म “काला हिरन” को लेकर जान से मारने की धमकी मिली है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से खुद को सलमान खान का फैन बताने वाले एक युवक ने फोन कर अमित जानी को तीन दिन के भीतर हत्या करने की धमकी दी है। इस धमकी भरे वीडियो को अमित जानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड कर सार्वजनिक कर दिया है।

दरअसल अमित जानी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े चर्चित काले हिरन शिकार मामले पर आधारित फिल्म “काला हिरन” का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है और इसकी शूटिंग सम्भल में “कल्कि सम्भल” प्रोजेक्ट के साथ चल रही है। इसी फिल्म को लेकर सलमान खान की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में नोटिस भेजा गया था, जिसमें फिल्म के निर्माण पर रोक लगाने और जारी पोस्टर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की गई है। इस मामले में सुनवाई प्रस्तावित है। इसी बीच सलमान खान के कथित फैन द्वारा अमित जानी को फिल्म बंद करने की चेतावनी देते हुए हत्या की धमकी दी गई है। हालांकि अमित जानी ने इस धमकी को गंभीरता से लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर धमकी देने वाले युवक की जमकर खिंचाई की और कहा कि वह किसी भी दबाव या धमकी के आगे झुकने वाले नहीं हैं। फिलहाल धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow