Sambhal : ग्राम प्रधान का आरोप- बीएलओ से सांठगांठ कर बनाए गए साढ़े तीन सौ फर्जी वोट, 48 पर केस दर्ज

शिकायत के अनुसार आधार कार्ड में अवैध संशोधन कर उम्र बढ़ाई गई और 12 साल तक के बच्चों के भी वोट बना दिए गए। इस फर्जीवाड़े का उद्देश्य पंचायत चुनाव को प्रभावित

Dec 25, 2025 - 21:04
164 Views
Sambhal : ग्राम प्रधान का आरोप- बीएलओ से सांठगांठ कर बनाए गए साढ़े तीन सौ फर्जी वोट, 48 पर केस दर्ज
Sambhal : ग्राम प्रधान का आरोप- बीएलओ से सांठगांठ कर बनाए गए साढ़े तीन सौ फर्जी वोट, 48 पर केस दर्ज

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद में पंचायत चुनाव से पहले फर्जी वोट बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत में बीएलओ से सांठगांठ कर करीब साढ़े तीन सौ फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगा है। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर लेखपाल ने 48 आरोपियों के खिलाफ असमोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में आरोप है कि गांव के दो बीएलओ ने एक स्थानीय प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी और राशन कोटेदार के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर फर्जी वोट बनवाए।

शिकायत के अनुसार आधार कार्ड में अवैध संशोधन कर उम्र बढ़ाई गई और 12 साल तक के बच्चों के भी वोट बना दिए गए। इस फर्जीवाड़े का उद्देश्य पंचायत चुनाव को प्रभावित करना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इस पूरे मामले की शिकायत स्वयं ग्राम प्रधान कमर द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी। शिकायत के बाद डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीएम के निर्देश पर लेखपाल ने 48 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया है कि आरोपी बीएलओ और वोट बनवाने वाले सभी आरोपी एक ही समुदाय से हैं, जबकि कार्रवाई भी उसी समुदाय के ग्राम प्रधान की शिकायत पर हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है और आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया की शुचिता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Hardoi : हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने ग्राम चक में रात्रि चौपाल की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow