Sambhal : शिक्षा और मदरसों पर संसद में गरजे जियाउर्रहमान बर्क, सम्भल के लिए केंद्रीय व नवोदय विद्यालय की उठाई मांग
सांसद बर्क ने कहा कि उनके क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संस्थानों की भारी कमी है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इन दोनों विद्यालयों की स्थापना करने की अपील की, ताकि क्षेत्र के
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल से सांसद Ziaur Rahman Barq ने संसद में अपने लोकसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को लेकर जोरदार आवाज़ उठाई। उन्होंने सम्भल में एक केंद्रीय विद्यालय और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में नवोदय विद्यालय खोलने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं का भविष्य बेहतर शिक्षा के अभाव में प्रभावित हो रहा है।
सांसद बर्क ने कहा कि उनके क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संस्थानों की भारी कमी है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इन दोनों विद्यालयों की स्थापना करने की अपील की, ताकि क्षेत्र के छात्रों को बेहतर तालीम और उज्जवल भविष्य मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मदरसों पर हो रही बुलडोज़र कार्रवाई का मुद्दा भी संसद में उठाया।
उन्होंने इसे ‘राइट टू एजुकेशन’ और ‘राइट टू फ्रीडम ऑफ रिलिजन’ के अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कहा कि मदरसों को निशाना बनाकर की जा रही कार्रवाई चिंताजनक है। बर्क ने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाए और जो अधिकारी संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। अंत में उन्होंने सरकार से अपनी मांगों को स्वीकार करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता का संरक्षण सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है।
Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
What's Your Reaction?









