Sambhal : जेई की मनमानी से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, शिक्षामंत्री के दर पर लगाई न्याय की गुहार

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित जेई द्वारा गांव में बिना ठोस आधार के लगातार छापेमारी की जा रही है। लोगों को बिजली चोरी के झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जाती है और विरोध करने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी

Apr 2, 2026 - 21:55
26 Views
Sambhal : जेई की मनमानी से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, शिक्षामंत्री के दर पर लगाई न्याय की गुहार
Sambhal : जेई की मनमानी से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, शिक्षामंत्री के दर पर लगाई न्याय की गुहार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के चंदोसी तहसील क्षेत्र के आटा गांव में बिजली विभाग के जेई की कथित मनमानी और उत्पीड़न से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आया। दर्जनों ग्रामीण शिक्षामंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंचे और जेई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित जेई द्वारा गांव में बिना ठोस आधार के लगातार छापेमारी की जा रही है। लोगों को बिजली चोरी के झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जाती है और विरोध करने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी जाती है।इससे पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ग्रामीणों ने शिक्षामंत्री को अपनी समस्याएं विस्तार से बताते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को परेशान कर अवैध दबाव बनाया जा रहा है।ग्रामीणों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित एक्सईएन (XEN) को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए।उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस घटनाक्रम के बाद अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Also Click : Hathras : ग्राम प्रधान और उनके परिवार पर मुकदमा दर्ज होने से गरमाया माहौल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow